MPESB Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने शिक्षित युवाओं को नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा मौका दिया है। क्योंकि इस बार उनकी तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए नई वैकेंसी निकाली गई है। इस वजह से बहुत सारे बेरोजगार उम्मीदवारों ने इस के लिए आवेदन करना प्रारंभ कर दिया है।
MPESB Teacher Recruitment 2025 के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं के पास शिक्षक बनने का मौका है। इस के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से 10,758 पदों पर रिक्ति निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए पिछले काफी समय से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है, लेकिन अब आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस वजह से जिन लोगों को इस वैकेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी तो अब उनके पास बड़ा अवसर है।
MPESB Teacher Recruitment 2025
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने कई तरह के शिक्षक पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, लेकिन उन सभी की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। ऐसे में जिन लोगों के पास 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक या बी.एड की डिग्री है वो आसानी से इस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MPESB Teacher Recruitment 2025 के लिए कुल 10,758 पदों पर वैकेंसी की घोषणा की गई है। ऐसे में अब 10,758 बेरोजगार युवाओं के पास टीचर बनने का अवसर है। तो चलिए आगे इस लेख में हम आपको एमपीईएसबी टीचर भर्ती के बारे में सब कुछ बताते हैं ताकि आवेदन के समय आपके मन में कोई सवाल न रहे।
MPESB Teacher Recruitment 2025 की संक्षिप्त जानकारी
एमपीईएसबी टीचर भर्ती के बारे में विस्तार से जानने से पहले उम्मीदवारों को थोड़ा संक्षिप्त जानकारी होनी चाहिए, ताकि आगे इस लेख में दी गई जानकारी को समझने में आसानी हो :-
लेख का नाम | MPESB Teacher Recruitment 2025 |
विभाग | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
आवेदनकर्ता | देश के पात्र उम्मीदवार |
वैकेंसी | कुल 10,758 रिक्ति |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | Esb.mp.gov.in |
MPESB Teacher Recruitment 2025 के तहत तिथि की जानकारी
एमपीईएसबी टीचर भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को कुछ तिथियों के बारे में जानना आवश्यक है। इसी वजह से हमने उसकी सभी जानकारी नीचे टेबल में दी है :-
आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 जनवरी 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
परीक्षा में शामिल होने की तिथि | 20 मार्च 2025 |
MPESB Teacher Recruitment 2025 के अंतर्गत आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने इस वैकेंसी के तहत उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भी तय की है, लेकिन वह सभी केटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग है। इसी वजह से हमने उसके बारे में नीचे टेबल में बताया है :-
केटेगरी | आवेदन शुल्क |
जनरल | 500 रुपये |
एससी | 250 रुपये |
एसटी | 250 रुपये |
ओबीसी | 250 रुपये |
एमपी ऑनलाइन शुल्क | 60 रुपये |
सिटीजन यूजर लॉग इन पोर्टल शुल्क | 20 रुपये |
MPESB Teacher Recruitment 2025 के तहत आयु सीमा
देश के जो भी उम्मीदवार इस वैकेंसी के तहत आवेदन करने वाले हैं उनकी आयु सीमा भी तय की गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अपनी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा के बारे में बताया है :-
केटेगरी | अधिकतम उम्र सीमा |
जनरल (पुरुष) | 40 साल |
जनरल (महिला) | 45 वर्ष |
दिव्यांग और रिजर्व केटेगरी | 45 साल |
गेस्ट टीचर | 54 वर्ष |
MPESB Teacher Recruitment 2025 के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता
इस वैकेंसी के लिए कई तरह के शिक्षकों की भर्ती निकाली गई है, लेकिन उन सब के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस वजह से उसके बारे में जानना उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है जो नीचे टेबल में दी गई है :-
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
खेल शिक्षक | उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ Bachelor’s in Physical की डिग्री होनी चाहिए। |
म्यूजिक शिक्षक | अभ्यर्थी के पास 12वीं के साथ-साथ डिप्लोमा तथा स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
प्राइमरी म्यूजिक शिक्षक | अभ्यर्थी 12वीं के साथ-साथ डिप्लोमा किया होना जरुरी है तथा Instrumental में स्नातक होना भी आवश्यक है। |
डांस शिक्षक | उम्मीदवार 12वीं के साथ-साथ डिप्लोमा किया होना जरुरी है तथा डांस में स्नातक होना भी आवश्यक है। |
प्राइमरी स्पोर्ट्स टीचर | इसके बारे में अधिक जनकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़ें। |
विषय स्पेसिफिक शिक्षक | उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में स्नातक तथा बी.एड किया होना आवश्यक है। |
MPESB Teacher Recruitment 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
अब जो भी उम्मीदवार इस वैकेंसी के तहत आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें कई दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है :-
- आवेदन के दौरान उम्मीदवार को सबसे पहले आधार कार्ड देना होगा।
- उसके बाद उन्हें जाति प्रमाण पत्र भी देना आवश्यक है।
- इसके अलावा आवेदक को निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।
- फिर आवेदनकर्ता को आय प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा।
- इसके अलावा उन्हें शैक्षणिक संबंधित डॉक्यूमेंट देना होगा।
- फिर आवेदक को ईमेल आईडी देनी होगी।
- इसके अलावा उन्हें चालू मोबाइल नंबर देना होगा।
- इन सबके बाद उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो देना पड़ेगा।
MPESB Teacher Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इस वैकेंसी के तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। देश के जिन उम्मीदवारों को इसकी प्रक्रियाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है उन्हें नीचे दी गई स्टेप को अच्छी तरह फॉलो करना होगा :-
- इस भर्ती के लिए आवेदन के समय उम्मीदवार को सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- आप इस वैकेंसी से जुड़ी जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद Click Here For New Registration पर क्लिक करना होगा।
- फिर वहां पर पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जब Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी फिर लॉग इन करें।
- उसके बाद वहां पर आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- फिर आवेदक को सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- उसके बाद उस आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
- उसके बाद उस आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
- इस प्रकार MPESB Teacher Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।