Bima Sakhi Yojana 2025: भारत सरकार और देश के अलग-अलग राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। उन स्कीम का लाभ लेकर महिलाएं अपनी जिंदगी को सरल व आसान बनाने में सफल हो रही है। अब हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार के साथ मिलकर बीमा सखी योजना की शुरुआत की है।
इस योजना की मदद से हरियाणा की पात्र महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा, जिस वजह से उनकी आमदनी होगी। राज्य सरकार चाहती है कि वहां की महिलाएं आत्मनिर्भर बने। इसी को ध्यान में रखते हुए Bima Sakhi Yojana 2025 की शुरुआत की गई है।
फिलहाल ज्यादा लोगों को बीमा सखी योजना के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। इस वजह से यह लेख उन के लिए मददगार साबित होने वाला है। इस आर्टिकल में आगे हमने Bima Sakhi Yojana 2025 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दी है ताकि उसका लाभ लेते समय किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
Bima Sakhi Yojana 2025
बीमा सखी योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा सरकार ने की है। इस स्कीम का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत में किया है। यह योजना राज्य की महिलाओं को घर बैठे रोजगार देने का कम करेगी, जिस वजह से वो आत्मनिर्भर व सशक्त बन पाएगी।
बीमा सखी योजना के तहत इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी द्वारा महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिसके बदले उन्हें हर महीने पैसे दिए जाएंगे। यह स्कीम महिलाओं के लिए शुरू की गई है जिस वजह से इसका आवेदन सिर्फ पात्र महिलाएं कर सकती है।
बीमा सखी योजना की संक्षिप्त जानकारी
इस स्कीम के बारे में लाभार्थी को बहुत जानना आवश्यक है जिसके बारे में आगे इस लेख में विस्तार से बताया गया है, लेकिन उससे पहले हमने नीचे टेबल में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिस वजह से उसे अवश्य पढ़ें :-
योजना का नाम | बीमा सखी योजना |
शुरू किसने की | केंद्र तथा हरियाणा सरकार ने मिलकर |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | हरियाणा की पात्र महिलाएं |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
ऑफिसियल वेबसाइट | जारी नहीं हुई है |
Bima Sakhi Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा में बहुत सारी ऐसी महिलाएं है जो शिक्षित होने के बाद भी आर्थिक तंगी का शिकार है, क्योंकि उनके पास कोई रोजगार नहीं है। इस वजह से राज्य तथा केंद्र सरकार वहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना चाहती है। इस स्कीम के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 7000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रोत्साहन के तौर पर 2100 रुपये मिलेंगे।
इस योजना के तहत दूसरे वर्ष हर महीने 6000 तथा तीसरे साल 5000 रुपये मिलेंगे। वहीं, प्रोत्साहन राशि 2100 रुपये मिलती रहेगी। बीमा सखी योजना के अंतर्गत इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी महिलाओं को सीधी भर्ती करेगी। उसके बाद उन्हें ट्रेनिंग दिया जाएगा। बीमा बेचने पर महिलाओं को अलग से कमीशन भी मिलने वाला है।
बीमा सखी योजना के लिए योग्यता
हरियाणा की जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती है उन्हें इतना तो अवश्य मालूम होना चाहिए कि सरकार ने इस के लिए क्या-क्या पात्रता निर्धारित की है। इसी वजह से हमने उसके बारे में नीचे बताया है :-
- महिलाओं को सबसे पहले हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
- इस स्कीम का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं।
- इस के लिए महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- इसके अलाव उनकी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।
- महिला कम से कम 10वीं कक्षा में उतीर्ण होना चाहिए।
बीमा सखी योजना की लाभ व विशेषताएं
इस स्कीम की कई लाभ तथा विशेषताएं है जिसके बारे में हर नागरिक को मालूम होना चाहिए। यदि आपको इसकी लाभ के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आप चिंता मत कीजिए, क्योंकि आगे हमने इसके बारे में सब कुछ बताया है :-
- इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा सरकार ने की है।
- इस वजह से इसका लाभ सिर्फ हरियाणा के लोगों को मिलेगा।
- Bima Sakhi Yojana के लिए सिर्फ महिलाएं आवेदन कर सकती है।
- इस स्कीम की वजह से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएगी।
- इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 7000 रुपये दिए जाएंगे।
- इसके अलावा उन्हें 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
- बीमा सखी योजना के तहत पहले वर्ष 7000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
- उसके बाद दूसरे वर्ष 6000 और तीसरे वर्ष 5000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
- वहीं, प्रोत्साहन राशि 2100 रुपये हमेशा मिलती रहेगी।
- इसका लाभ लेने के लिए महिला को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
- इस योजना के तहत इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के द्वारा सीधी भर्ती करवाई जाएगी।
- जब महिलाएं बीमा बेचेगी तो उन्हें उसका कमीशन अलग से मिलेगा।
- इस स्कीम के तहत सरकार पहले चरण में 35,000 महिओं का चयन करेगी।
बीमा सखी योजना के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट
जो महिलाएं Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए आवेदन करने वाली है उनके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए, क्योंकि उसके बिना वो चाहकर भी अप्लाई नहीं कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उसके बारे में नीचे बताया है :-
- आवेदन के दौरान महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा।
- उसके बाद उन्हें अपना पैन कार्ड भी देना पड़ेगा।
- महिलाओं के पास आयु प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है।
- इसके अलावा उनके पास निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- महिला के पास जाति प्रमाण पत्र भी होना जरुरी है।
- आवेदन करने वाली महिला को 10वीं का मार्कशीट भी देना पड़ेगा।
- इन सबके बाद उनके पास खुद का बैंक खाता भी होना चाहिए।
Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा, क्योंकि वहां पर हमने विस्तार से बताया है कि आप बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं :-
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद वहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान आपसे कुछ बेसिक जानकारी पूछी जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद अपना अकाउंट लॉग इन कर लें।
- जब आप लॉग इन कर लेंगे, उसके बाद वहां सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- फिर आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- फिर अंत में उस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस तरह आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।