E Shram Card Apply Online 2025: भारत में मजदूरों की बहुत बड़ी आबादी है जिसकी जिंदगी बहुत कठिनाइयों के साथ गुजर रही है। इस वजह से केंद्र सरकार के द्वारा उन के लिए कई तरह योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भारत सरकार मजदूरों को ई श्रम कार्ड भी प्रदान कर रही है जिसकी कई लाभ तथा विशेषताएं हैं।
ई श्रम कार्ड का लाभ देश के बहुत सारे मजदूर उठा रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी है जिन्हें अभी भी ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर अप भी उनमे से एक है तो यह लेख आपको अंत तक पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस आर्टिकल में आगे हमने E Shram Card से जुड़ी हर विषयों पर बात की है।
ई श्रम कार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों को विभिन्न तरह का लाभ दिया जा रहा है जिसमे हर महीने 1000 रुपये की किस्त शामिल है। इसके अलावा उन्हें 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवरेज भी मिलता है। इन सबके अलावे भी इसके कई बड़े फायदे है।
E Shram Card क्या है?
ई श्रम कार्ड की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा उन लोगों के लिए की गई है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इस कार्ड में 12 डिजिट का यूएन नंबर होता है जो पूरे भारत में मान्य होता है। जिन मजदूरों के पास यह कार्ड होगा उन्हें कई तरह के लाभ दिए जाएंगे, जिसमे 60 साल पूरे हो जाने के बाद पेंशन, मृत्यु बीमा तथा अक्षमता जैसी स्थिति होने पर वित्तीय लाभ शामिल है।
इन सभी प्रकार के लाभों को प्राप्त करने के लिए हर मजदूर के पास यह कार्ड होना आवश्यक है ताकि सही समय पर वो उसका फायदा उठा सके। ई श्रम कार्ड के कुछ और भी फायदे हैं जिसके आरे में आगे इस आर्टिकल में हमने बताया है जिस वजह से इसे अंत तक जरुर पढ़िए।
ई श्रम कार्ड की कुछ संक्षिप्त जानकारी
नीचे टेबल में हमने ई श्रम कार्ड के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी संक्षिप्त में दी है ताकि आगे समझने में आपको आसानी होगी :-
योजना का नाम | ई श्रम कार्ड |
शुरू किसने की | भारत सरकार ने |
शुरू कब हुई | 26 अगस्त 2021 को |
लाभ किसे मिलेगा | असंगठित क्षेत्र में कम करने वाले लोगों को |
किस्त राशि | 1000 रुपये |
पेंशन राशि | हर महीने 3000 रुपये |
बीमा कवरेज | मृत्यु बीमा 2 लाख तक |
आंशिक विकलांगता होने पर | एक लाख रुपये |
ऑफिसियल वेबसाइट | eshram.gov.in |
E Shram Card का उद्देश्य क्या है?
भारत में जितने भी लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है जिसे सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड का संचालन किया जा रहा है। इस कार्ड की मदद से मजदूरों को कई तरह की सुविधाएं मिलती है जिस वजह से जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने में आसानी होती है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ई श्रम कार्ड की शुरुआत की है।
ई श्रम कार्ड की लाभ तथा विशेषताएं
जिन लोगों को ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं है उनके मन में एक सवाल आ सकता है कि इसकी क्या-क्या लाभ तथा विशेषताएं है। इसी वजह से हमने उसके बारे में नीचे बताया है जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए :-
- ई श्रम कार्ड की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा की गई है।
- जिस वजह से इसका लाभ देश के सभी पात्र नागरिक ले सकते हैं।
- ई श्रम कार्ड की मदद से हर महीने 1000 रुपये का लाभ मिलता है।
- इसके अलावा 60 वर्ष के बाद हर महीने 3000 रुपये पेंशन दी जाती है।
- लाभार्थी को 2 लाख रुपये तक का मृत्यु बीमा भी दिया जता है।
- इसके अलावा आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।
- ई श्रम कार्ड की वजह से मजदूरों की जिंदगी में बदलाव आता है।
- ई श्रम कार्ड के तहत 12 अंको का यूएन नंबर प्रदान किया जाता है।
- वह यूएन नंबर पूरे भारत में मान्य होता है।
E Shram Card की पात्रता क्या है?
ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले लोगों को यह जानना आवश्यक है कि इसकी योग्यता या पात्रता क्या-क्या रखी गई है। हमने नीचे इसके बारे में सब कुछ बताया है। कृपया उसे अच्छी तरह पढ़िए :-
- सबसे पहले लाभ लेने वाला व्यक्ति भारत का निवासी होना चाहिए।
- इस के लिए आवेदन करने वाल व्यक्ति असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए।
- देश का कोई भी सरकारी कर्मचारी इसका लाभ नहीं ले सकता है।
- लाभार्थी की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए।
- इसके अलावा उसकी अधिकतम उम्र 59 वर्ष रखी गई है।
- जो लोग सरकार को कर देते हैं वो भी इसका लाभ नहीं ले सकते हैं।
ई श्रम कार्ड के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
जब कोई व्यक्ति ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करेगा तो उस दौरान उन्हें कई तरह के दस्तावेज देने होंगे। उन दस्तावेजों के बिना E Shram Card Apply Online करना असंभव है, इसी वजह से हमने उसके बारे में नीचे जानकारी दी है :-
- लाभार्थी के पास खुद का आधार कार्ड होना चाहिए।
- उसके बाद उनके पास खुद का बैंक खाता भी होना जरुरी है।
- वह बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
- आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र भी होना जरुरी है।
- इसके अलावा उनके पास निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- मजदूर को अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ी दस्तावेज भी देना होगा।
- आवेदक को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।
- इसके अलावा उन्हें अपना चालू मोबाइल नंबर देना होगा।
E Shram Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
ई श्रम कार्ड का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को इस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी दी है। अगर आप उसे अच्छी तरह फॉलो करते हैं तो आप आसानी से इस के लिए आवेदन कर पाएंगे :-
- ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करते समय इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- फिर आपको सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके नंबर पर एक ओटीपी गया होगा, जिसे वहां दर्ज करना होगा।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपसे कुछ आवश्यक जानकारियां पूछी जाएगी, उसे दर्ज करें।
- फिर आपको अपना बैंक व अन्य दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- सभी डिटेल्स व दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अब आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड आ जाएगा।
- आप उसे डाउनलोड कर के रख लें।